
उरई 22 फरवरी 2026।
गांधी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के पांचवें दिन तंबाकू निषेध एवं संविधान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंदिरा नगर क्षेत्र में वृहद जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार एवं पंकज कुमार गुप्ता के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने नागरिकों से तंबाकू न करने का संकल्प पत्र भरवाया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
दूसरे सत्र में छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान डॉ. गोविंद कुमार सुमन, डॉ. मिथिलेश कुमार शुक्ला, राज पप्पन, दीपेंद्र कुमार एवं अमित कौशल ने अपने विचार रखे।
राज पप्पन द्वारा प्रस्तुत लघु नाटक ने मानव संवेदनाओं और सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से उजागर किया। वहीं दीपेंद्र कुमार ने बुंदेली लोक विधा में शिक्षा गीत एवं फाग का मार्मिक गायन कर विद्यार्थियों में स्थानीय संस्कृति के प्रति रुचि जागृत की।
कार्यक्रम में प्रांशु, राहुल, प्रिंसी, बबली, साक्षी, दामिनी, प्रियंका, वैष्णवी, पलक, गुलजार, हर्ष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। उपस्थितजनों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज और युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया।






Leave a comment