जालौन में अवैध मिट्टी खनन के दौरान हादसा, ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

जालौन।
नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध मिट्टी खनन के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा के समीप अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक अमन सिंह (24) पुत्र चंद्रपाल सिंह, निवासी ग्राम औरखी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों के किए जा रहे खनन कार्य से लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

Leave a comment