![]() |
उरई। बहुजन समाज के सम्मान, अधिकार और सामाजिक न्याय को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बहुजन समाज पार्टी द्वारा एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आगामी 24 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। यह सम्मेलन दोपहर 11 बजे से अमृता पैलेस, माधौगढ़ में आयोजित होगा।
सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा अपने परिवार, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों को भी साथ लाएं।
इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने, सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी।
बसपा के वरिष्ठ नेता पं. संजीव थापक ने बताया कि यह सम्मेलन पार्टी की एकजुटता और बहुजन समाज की आवाज़ को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के सिद्धांत को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
सूत्रों ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मलेन में आगामी विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी किसी ब्राह्मण प्रत्याशी के नाम का एलान भी कर सकती है | इस बीच एक युवा चेहरे की दमदार दावेदारी की बात भी सामने आई है | कुठौंद के पास कुरौली गाँव के निवासी बताये गए पेशे से प्रोपर्टी डीलर इस चेहरे का नाम आशीष पाण्डेय बताया गया है जिससे तमाम कयासों का बाजार गहरा गया है |






Leave a comment