उरई।
अजनारी रोड स्थित अनुज भदौरिया के आवास पर स्वर्गीय वीरेंद्र श्रीवास्तव की स्मृति में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किरपाराम सागर बुंदेली ने की। काव्यगोष्ठी का शुभारंभ प्रगति मिश्रा की वाणी वंदना एवं शफीकुर्रहमान कशफ़ी की नाते-पाक से हुआ।
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक सरल ने किया। काव्यपाठ की शुरुआत अतीक खान सर ने अपनी रचना से की। इसके बाद प्रगति मिश्रा, सिद्धार्थ त्रिपाठी, श्रोमणि सोनी वीणा, अभिषेक सरल, अख्तर जलील ललितपुरी, अनुज भदौरिया, शफीकुर्रहमान कशफ़ी तथा रामशंकर गौर ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर आनंद तिवारी मलूपुरा को वीरेंद्र श्रीवास्तव स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने भी काव्यपाठ कर अपनी प्रस्तुति दी। अध्यक्षीय उद्बोधन में किरपाराम सागर बुंदेली ने सामाजिक सौहार्द और मानवीय मूल्यों पर आधारित रचना प्रस्तुत की।
काव्यगोष्ठी देर रात तक चली, जिसमें बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। अंत में सभा अध्यक्ष द्वारा सभी कवियों, अतिथियों एवं उपस्थित श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।






Leave a comment