दंदरौआ धाम में गूंजा आयुर्वेद और प्रकृति संरक्षण का संदेश

उरई | श्री श्री 1008 दंदरौआ सरकार के सिद्ध संत रामदास जी महाराज के आशीर्वाद से “स्वस्थ, समृद्ध, खुशहाल भारत मिशन” के अंतर्गत विशाल आयुर्वेद एवं प्रकृति जागरूकता सम्मेलन का आयोजन मध्यप्रदेश के दंदरौआ धाम में किया गया। यह आयोजन ग्राम–किसान–पर्यावरण–समृद्धि पदयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन में गुरुजी प्रकाश टाटा एवं विश्व विख्यात आयुर्वेदाचार्य आचार्य मनीष (संस्थापक, जीना सीखो) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का उद्घाटन मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, , नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा किया गया।

सम्मेलन में आयुर्वेद से रोग निवारण, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, गौ-आधारित पोषण, प्राकृतिक खेती, स्वावलंबन, युवा, किसान व महिला सशक्तिकरण, गांवों की उन्नति तथा राष्ट्र की प्रगति विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए गए।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी, शिव शंकर चतुर्वेदी, विनीत पांडे, शकुंतला तिवारी एवं रामकुमार सिंह को मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक अजय भैया के नेतृत्व में तथा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा के सहयोग से विभिन्न प्रदेशों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। सम्मेलन को ग्राम, किसान एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

Leave a comment