उरई।
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिला कारागार उरई में निरुद्ध दोषसिद्ध बंदी मनोज कुमार सैनी उर्फ मोनू माली पुत्र स्व. बाबूलाल सैनी की 14 फरवरी 2026 को मेडिकल कॉलेज उरई में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।
इस मामले में राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश संख्या 1485/18-जे०ए० (मजिस्ट्रियल जांच) के तहत प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच के लिए नगर मजिस्ट्रेट उरई को नामित किया गया है। आदेश के अनुपालन में इस मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से आम जनता को सूचित किया गया है कि यदि इस प्रकरण के संबंध में किसी व्यक्ति के पास कोई साक्ष्य, बयान या जानकारी हो तो वह 20 मार्च 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट उरई में उपस्थित होकर अपना पक्ष या साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।






Leave a comment