उरई, 18 मार्च 2026 (सू०वि०)।
जिला कारागार उरई में निरुद्ध दोषसिद्ध बंदी मनोज कुमार सैनी उर्फ मोनू माली की उपचार के दौरान हुई मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है।
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि उक्त बंदी की 14 फरवरी 2026 को मेडिकल कॉलेज उरई में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आदेश संख्या 1485/18-जे०ए० (मजिस्ट्रियल जांच) के तहत नगर मजिस्ट्रेट उरई को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के पास मामले से संबंधित कोई साक्ष्य, बयान या तथ्य हो, तो वह 20 मार्च 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे के बीच कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट उरई में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।
प्रशासन ने सभी संबंधित व्यक्तियों से समय सीमा के भीतर साक्ष्य प्रस्तुत कर जांच में सहयोग करने की अपील की है।





Leave a comment