उरई (जालौन)।
चोरों ने इस बार पुलिस को ही निशाना बना डाला। कोतवाली परिसर में बने दो सरकारी आवासों में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये के कैश और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने पीछे की खिड़की को कटर से काटकर अंदर प्रवेश किया। घटना उस समय हुई जब दोनों आवासों में कोई मौजूद नहीं था। चोरी का शिकार एसएसआई उदय प्रताप सिंह (तैनाती कोतवाली कालपी) और एसआई अशोक कुमार (तैनाती जनपद झांसी) के सरकारी आवास बताए जा रहे हैं।
चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घरों में रखे नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों रुपये की संपत्ति पार कर दी। पुलिस आवास को निशाना बनाए जाने से विभाग में भी हड़कंप मच गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही घटनास्थल के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।






Leave a comment