जहटौली में नामांकन मेला व ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली, बच्चों को किया सम्मानित

सिरसा कलार (जालौन)।
कुठौंद ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जहटौली में नामांकन मेला आयोजित किया गया तथा स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों को सरकारी योजनाओं एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसे छात्राओं नैंसी, समीक्षा और रागनी ने प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यालय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी ने कक्षा 8 की छात्रा रागनी, जो राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना में राज्य स्तर पर चयनित हुई हैं, को राधा-कृष्ण की प्रतिमा, प्रमाण पत्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि कक्षा 5 उत्तीर्ण कर चुके बच्चों का अधिक से अधिक संख्या में कक्षा 6 में नामांकन कराएं।

प्रधान प्रतिनिधि रानी चौरसिया ने भी ग्रामीणों को अधिक नामांकन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा कठेरिया एवं अलका यादव ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का पुष्पमाला, तिलक एवं पानी की बोतल देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंत में गांव में रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक नामांकन कराने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी यादव ने किया।

इस अवसर पर एआरपी यशोवर्धन त्रिपाठी, तेज बहादुर सिंह, गौतम त्रिपाठी, कपिल सोनी, ज्ञानेंद्र राठौर, दीपक वर्मा, शमीम अख्तर शेख, रेखा वर्मा सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment