जालौन/उरई।
झांसी स्थित बुंदेलखंड महाविद्यालय में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में जालौन के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का मान बढ़ाया है।
बुंदेलखंड विधि महाविद्यालय, उरई की टीम ने प्रभावशाली पैरवी और तर्कशक्ति का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपनी अलग पहचान बनाई। बचाव पक्ष अधिवक्ता के रूप में उत्कर्ष श्रीवास्तव और अनुष्का तिवारी ने सशक्त दलीलें पेश कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं अभियोजन पक्ष से भार्गवी गुप्ता और तस्कीन फातिमा की टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। छात्रों की इस उपलब्धि से महाविद्यालय एवं जनपद में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह राजपूत एवं देवेंद्र सक्सेना छात्रों को झांसी लेकर गए और उनका मार्गदर्शन किया।
महाविद्यालय के प्रबंधक शरद कुमार शर्मा सहित समस्त कॉलेज परिवार ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा जताई कि वे आगे भी इसी तरह जनपद व संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।







Leave a comment