जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 चोरी की बाइक समेत 2 शातिर गिरफ्तार

उरई (जालौन), 2 अप्रैल 2026:

कोतवाली उरई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रवि उर्फ बेटू (19 वर्ष) और शिवम (20 वर्ष), निवासी ग्राम न्यूली बांसां, थाना जलालपुर, जनपद हमीरपुर शामिल हैं। दोनों के खिलाफ पहले से भी वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, दीपक कुमार निवासी राजेंद्र नगर की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की इस सफलता को उच्च अधिकारियों ने सराहा है और क्षेत्र में वाहन चोरी पर अंकुश लगाने की दिशा में इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a comment