उरई (जालौन)।
जनपद जालौन में भारत की जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” का आयोजन 22 मई से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। इस बार पूरी प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा, जिससे आंकड़े अधिक सटीक और पारदर्शी होंगे।
इस चरण में मकानों से जुड़ी 33 प्रकार की सूचनाएं एकत्र की जाएंगी, जिनमें पेयजल, शौचालय, बिजली, ईंधन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का विवरण शामिल है।
पहली बार नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा भी दी गई है। इसके तहत लोग 7 मई से 21 मई के बीच ऑनलाइन स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
प्रशासन ने जनगणना कार्य के लिए व्यापक तैयारी की है। जिले में कुल 16 चार्ज बनाए गए हैं, जिनमें 5 ग्रामीण और 11 शहरी क्षेत्र शामिल हैं। प्रथम चरण को सफल बनाने के लिए करीब 4200 प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना के आंकड़े सरकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण का आधार होते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे सही जानकारी देकर इस कार्य में सहयोग करें, ताकि जनगणना सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।







Leave a comment