इंदिरा पैलेस में सामाजिक चिंतन बैठक, मौके पर ही सौंपा स्वीकृति पत्र
उरई (जालौन)।
सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने धानुक (कठेरिया) समाज को बड़ी सौगात देते हुए धर्मशाला निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से धन उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने मौके पर ही जिला अध्यक्ष शोभरन सिंह कठेरिया को हॉल निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र भी सौंपा।
उरई के इंदिरा पैलेस में आयोजित धानुक कठेरिया समाज की सामाजिक चिंतन बैठक में विधायक गौरी शंकर वर्मा ने समाज के लोगों के बीच पहुंचकर उनके सामाजिक सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला निर्माण से समाज के लोगों को एक स्थायी मंच मिलेगा, जहां सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।
विधायक ने आश्वासन दिया कि समाज के विकास और उत्थान के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अवसर पर अनीता कठेरिया, राम आसरे, ज्ञान चंद्र रगेदा, संजय, महेंद्र बरार भदारी, लोकेंद्र सहित धानुक कठेरिया समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment