उरई/जालौन। जनपद जालौन के कुठौन्द थाना क्षेत्र में एक मामूली कहासुनी ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 2 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम भिखे निवासी परून राठौर का अपने पड़ोसी रामऔतार राठौर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई और परून ने रामऔतार के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामऔतार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 5 अप्रैल को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना कुठौन्द में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 6 अप्रैल को चेकिंग के दौरान आरोपी परून राठौर (36 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा है कि मामूली विवाद किस तरह जानलेवा साबित हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।








Leave a comment