उरई/जालौन, 7 अप्रैल 2026। जनपद जालौन में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन एवं कुशल नेतृत्व में साइबर टीम थाना कुटौंद द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस कराई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक साहिल पुत्र सोमवीर, निवासी ग्राम नौसखा, जिला चरखी दादरी (हरियाणा) ने दिनांक 13 मार्च 2026 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा धोखाधड़ी कर उसके खाते से यूपीआई के माध्यम से 69,000 रुपये निकाल लिए गए हैं।
शिकायत प्राप्त होते ही जालौन पुलिस की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की। बैंक स्टेटमेंट एवं तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर टीम ने प्रभावी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप ठगी गई पूरी धनराशि 69,000 रुपये आवेदक के खाते में वापस कराई गई।
अपनी रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सहित साइबर टीम थाना कुटौंद की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस कार्रवाई में थाना कुटौंद की साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जालौन पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या 112 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई कर धनराशि सुरक्षित कराई जा







Leave a comment