प्राथमिक विद्यालय भवानीराम में जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता किट का वितरण
जालौन/उरई।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय भवानीराम में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने संचारी रोग जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने नियमित हाथ धोने, स्वच्छ जल का उपयोग करने और साफ-सफाई बनाए रखने की आदतों पर जोर दिया।
“परिश्रम ही सफलता की कुंजी”
सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक एवं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेई ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर परिश्रम जरूरी है।
किताबों से दोस्ती का संदेश
विशिष्ट अतिथि एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री इलियास मंसूरी ने बच्चों को पुस्तकों का महत्व बताते हुए कहा कि किताबें ही उनकी सबसे अच्छी मित्र होती हैं।
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क
मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के बिना बेहतर शिक्षा संभव नहीं है, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
मेधावियों का सम्मान, स्वच्छता किट वितरण
कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, नगर इकाई जालौन द्वारा सभी बच्चों को स्वच्छता किट (टूथब्रश, साबुन, मंजन आदि) वितरित की गई।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक हिमांशु पुरवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए।
इस अवसर पर देवी चरण, पवन प्रजापति, लोकेश पांडे, नितेंद्र सिंह, मीना वर्मा, आलोक गुप्ता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।







Leave a comment