उरई | कुठौंद थाने के पतराही गाँव में घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी को गोली मार दी | उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भारती कराया गया है | मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है |
प्राप्त विवरण के अनुसार पतराही निवासी श्यामवीर सिंह तोमर गुजरात में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं | इन दिनों वे घर आये हुए थे | किसी बात को ले कर उनकी पत्नी से बहस हो गयी | आवेश में तडके उसने पत्नी को गोली मार दी | घटना की जानकारी मिलने पर जालौन के क्षेत्राधिकारी राम सिंह छानबीन करने मौके पर पहुंचे | श्यामवीर को हिरासत में ले कर उससे पूंछताछ की जा रही है |