उरई। माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय महामंत्री देवेंद्र कुलश्रेष्ठ ने बताया कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए 14 फरवरी को शाम 6 बजे माहिल तालाब स्थित गांधी प्रतिमा से कर्मचारियों और शिक्षकों का मशाल जुलूस निकाला जायेगा। जिसमें जनपद के बेसिक माध्यमिक शिक्षक और कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। देवेंद्र कुलश्रेष्ठ पुरानी पेंशन बहाली कार्यक्रम के जिला संयोजक भी हैं।





Leave a Reply