0 बिजली बिलों का भुगतान नहीं करने को लेकर अवर अभियंता ने दी तहरीर
कोंच-उरई। बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं को दी गई तमाम वार्निंग के बाद भी विद्युत बिलों के भुगतान में हीलाहवाली करने बाले उपभोक्ताओं के साथ विभागीय अधिकारी अब सखती पर उतारू हो गए हैं। मंगलवार को एसडीओ विकास सोनी के निर्देशन में वसूली के लिए निकली बिजली विभाग की टीम ने कई इलाकों में एक साथ अभियान चलाया और जिन उपभोक्ताओं का बकाया बड़ी राशि में था उनके साथ किसी भी प्रकार की रियायत नहीं देते हुये थाने में एफआईआर दर्ज कराने को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। जेई टाउन अमित शर्मा ने बताया है कि 27 उपभोक्ताओं के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाई गई है।उन्होंने सभी उपभोक्ताओं को आगाह किया है कि ऐसी किसी भी अशोभनीय स्थिति से बचने के लिए अपने बिजली बिलों का भुगतान अविलंब करें।
बिजली बिलों का भुगतान जिन लोगों ने लंबे समय से नहीं किया है और बड़ी बड़ी राशियां जिन पर बकाया हैं उनके विरूद्ध विभाग सख्ती पर उतरा है। कल देर शाम ऐसे बकायेदारों के खिलाफ उफआईआर दर्ज कराने को लेकर अवर अभियंता टाउन अमित शर्मा ने कोतवाली में तहरीर भी दे दी है। उन्होंने बताया है कि विभिन्न मोहल्लों में चलाये गये इस बसूली अभियान में ऐसे 27 लोग हैं जिन्होंने लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं किया है। जिन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है उनमें हरीमोहन वर्मा, अजयकुमार, श्यामलाल झा, मीरादेवी, रामनारायण राठौर, सुनीलकुमार, रामगोपाल अहिरवार, राधेलाल कुशवाहा (सभी निवासी गांधीनगर), चंद्रशेखर तिवारी, रामजी, मोहम्म्द खालिद, प्रभूदयाल, महेशकुमार, कैलाश वर्मा, अनंतराम (सभी निवासी जयप्रकाश नगर), रामसूरत सिंह, ज्योति (सभी निवासी सुभाषनगर), कृष्णप्रसाद वर्मा, देवेशचंद्र द्विवेदी, चंद्रशेखर, सीताराम गोस्वामी (सभी निवासी प्रतापनगर), रचना सोनी, रेखा वर्मा (सभी निवासी पटेलनगर), कुंतीदेवी तिलकनगर, रामदेवी, मोहम्मद इमरान (सभी निवासी जवाहरनगर) शामिल हैं।





Leave a Reply