कोंच-उरई। सेवानिवृत पटेल समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में आगामी 12 फरवरी को द्वितीय पटेल सामूहिक विवाह, जनप्रतिनिधि सम्मान एवं पटेल समाज के सम्मेलन का आयोजन मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आहूत किया गया है। उक्ताशय की जानकारी आयोजन समिति के प्रोफेसर वीरेन्द्र सिंह ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी है।
आज आयोजन स्थल मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समिति के लोगों ने बताया है कि सेवानिवृत पटेल समाज कल्याण समिति ने गत बर्ष भी ऐसा ही आयोजन किया था जिसका उद्देश्य समाज के लोगों को फिजूलखर्ची रोकने, समाज के अक्षम लोगों की मदद करने और समाज के जो बच्चे अर्थ के अभाव में उश्च शिक्षा पाने में कहीं न कहीं दिक्कत महसूस काते हैं उनकी मदद करना है। उन्होंने बताया कि आगामी 12 फरवरी गुरूवार बसंत पंचमी के दिन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छह जोड़ों के सामूहिक विवाह कराये जाने हैं। उन्होंने बताया है कि सारे कार्यक्रम दिन में ही संपन्न होंगे। विवाह संयोजक प्रधान सिमिरिया गुलाब सिंह को बनाया गया है जबकि स्वागत समिति का अध्यक्ष पूर्व एडीओ विजय सिंह निरंजन को बनाया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैधरी अरविंद कुमार लालजी एट करेंगे, प्रमुख अतिथि एडीएम जालौन आनंद कुमार, अपर आयुक्त झांसी मंडल भगवान शरण तथा विशिष्ट अतिथियों की श्रृंखला में जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी, बुंदेलखंड कूर्मि क्षत्रिय कल्याण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, केन्द्रीय महासचिव लवलेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाकियू बलरामसिंह लंबरदार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन एवं जानेमाने समाजसेवी विजयसिंह एडवोकेट होंगे। इस दौरान पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, पूर्व एडीओ विजयसिंह निरंजन, देवीशरण सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य विजयसिंह, रामदास वर्मा, केशवदास निरंजन, गुलाबसिंह प्रधान, हरगोविंद निरंजन, कुंजविहारी आदि मौजूद रहे।





Leave a Reply