रामपुरा-उरई। पिछले एक हफ्ते से पड़ रही तेज धूप के कारण फसल को काफी नुकसान होने लगा था जिससे किसान परेशान दिखने लगे थे। धूप इतनी तेज थी कि फसलें मुरझाने लगी थीं। इसी बीच मंगलवार की सुबह हुई बूंदाबांदी ने किसानों को कुछ राहत दी है।
फाल्गुन के महीने में चैत्र जैसी गर्मी पड़ने से किसानों की फसलें सूखने लगी थीं। सबसे ज्यादा गेहूं को नुकसान हो रहा था क्योंकि उसमें अभी तक बाल भी नहीं निकली है और तेज धूप के कारण वह मुरझाने लगी थी और पानी न मिलने से किसानों की बुरी हालत थी। ऐसे में मंगलवार को सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और हल्की बूंदाबांदी के साथ बादलों के उमड़ने से धूप नहीं निकली जिससे मौसम फसल के मुफीद हो गया। तेज धूप निकलने से किसान भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि मौसम बदल जाये और बारिश हो जिससे फसल को कुछ राहत मिल सके। बूंदाबांदी हो जाने से फसलों को काफी फायदा होगा। अगर एक हफ्ते तक गर्मी नहीं पड़ती है तो फसल पूरी तरह से तैयार हो जायेगी।







Leave a Reply