Milky_way_broken_European (1)कोंच-उरई। मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के ग्राम अंडा में चल रहे सात दिवसीय शिविर में आज तीसरे दिन स्वयं सेवकों ने ग्रामीणों को कानूनी रूप से जानकार होने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस नगर अध्यक्ष एवं महाविद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य प्रभूदयाल गौतम ने ग्रामीणों से कहा कि कानूनों के बारे में हर व्यक्ति को मोटी मोटी जानकारी होनी आवश्यक है क्योंकि दैनंदिन जीवन में इनका बहुत ही महत्व है और हम खुद को तमाम दिक्कतों से दूर रख सकते हैं।
प्रभूदयाल गौतम की अध्यक्षता में आयोजित आज के कैम्प में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज तिवारी व अध्यक्ष ने मां सरस्वती और महात्मा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। इसके बाद शिविरार्थियों गुलजार, शिवांगी, अमन कौशिक, नमन चतुर्वेदी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया, संचालन स्वयं सेविका दीक्षा गौतम ने किया। महाविद्यालय के प्रवक्ताओं प्रभांशु नगाइच, हरीमोहन पाल, सौरभ गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार रमेश तिवारी, प्रबंधकारिणी सदस्य केशव बबेले, प्रधान अंडा मनोज पिपरैया आदि अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को समाज के प्रति समर्पण की भावना रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त विद्रूपताओं को मिटाने की जिम्मेदारी युवाओं की है और उन्हें अपनी इस जिम्मेदारी को भलीभांति समझना होगा। स्वयं सेवकों द्वारा इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। प्रज्ञा कुशवाहा, राधा, भावना कौशिक, आकांक्षा अग्रवाल, निशि अग्रवाल, अविरल अग्रवाल, खुशबू ताम्रकार, शुभी कौशिक, दशरथ सिंह, मोहित भारद्वाज, रेषु वर्मा, पूजा कुशवाहा, मुनो कुशवाहा, गौरव सक्सेना, जिज्ञासा विश्वकर्मा, सोनीली पिपरैया, विवेककुमार, कुलदीप, साबिया, प्रीति राठौर, प्रिया सोनी, रीनू यादव, वंदना कुठौलिया, पारसमणि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply