कोंच-उरई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को कोंच के मियांगंज में कैम्प लगा कर किराना व्यापारियों के लगभग सैकड़ा भर लाईसेंसों का नवीनीकरण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश ने व्यापारियों से कहा कि नियमों के तहत ही कारोबार करें और जिनके लाईसेंस नहीं बने हैं वे अपने अपने लाईसेंस जरूर बनवा लें। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण कारोबार करने बालों पर जुर्माना किया जायेगा, जिनके भी पंजीकरण हैं वे समय से उनका नवीनीकरण करा लें।
किराना व्यापारी वेलफेयर एसोसियेशन कोंच के तत्वाधान में बुधवार को मियांगंज स्थित संगठन के कार्यालय पर खाद्य सुरक्षा विभाग का कैम्प लगाया गया जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश खासतौर पर मौजूद रहे। कैम्प में किराना व्यवसायियों के लाईसेंसों का नवीनीकरण किया गया। संगठन के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया है कि 12 लाख तक के टर्नओवर बाले 72 दुकानदारों और 12 लाख से अधिक का टर्नओवर करने वाले 15 दुकानदारों से क्रमशः एक सौ तथा दो हजार रूपये बतौर फीस बसूल कर उनके लाईसेंस नवीनीकृत किये गये। उन्होंने यह भी बताया कि सभी किराना व्यापारियों को यह भी जता दिया गया है चूंकि सर्वोच्च न्यायालय ने पॉलीथिन पर प्रतिबंध आयद किया है लिहाजा दुकानदार अपनी दुकानों से पॉलीथिन हटा लें, अन्यथा की स्थिति में सारी जिम्मेदारी स्वयं दुकानदारों की ही होगी। इस दौरान मंत्री राकेश मित्तल, तीते गुप्ता, अटल अग्रवाल दतियाबाले, कल्लू कनकने, प्रदीप मेडिकल, ब्रजेश पहाडगांव बाले, राकेश रेजा, कमलेश गिरवासिया, वीरेन्द्र मिठया, गुल्ली पंसारी, मनीष गुप्ता, अशोक नगरिया, हरनारायण, जितेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।







Leave a Reply