कोंच-उरई। मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन ने एक विज्ञप्ति में जानकारी देते हुये बताया है कि विश्वविद्यालय प्रायोगिक परीक्षा 28 फरवरी दिन रविवार को महाविद्यालय में संपन्न होगी। इस परीक्षा में बीएससी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के सभी परीक्षार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान की संबंधित प्रयोगशालाओं में प्रातः 7 बजे से संपन्न होगी। परीक्षा में गैरहाजिर परीक्षार्थियों की जिम्मेदारी उनकी खुद की होगी।






Leave a Reply