उरई। लगभग ढाई माह से लापता युवक का शव मिलने के मामले में युवती सहित दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कस्बा माधौगढ़ के मोहल्ला गांधी नगर का निवासी धर्मेंद्र (25वर्ष) गत् 4 दिसंबर से लापता था। गत् दिनों उसका शव पड़कुला रोड पर पाया गया। मृतक की मां नारायण देवी ने इसे लेकर चित्तौरा निवासी बलवीर और बिटटन उर्फ साधना दोहरे के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि उक्त लोग धर्मेंद्र का घटना के दिन घर से ले गये थे। जिसके बाद से वह लापता था। उन्होंने उक्त दोनों लोगों को नामित करते हुए उन पर अपने पुत्र की हत्या कर देने का मुकदमा लिखाया है।






Leave a Reply