27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में हुई मौत को लेकर गांव के दो लोगों के खिलाफ साजिशन उसकी हत्या कर देने का मुकदमा पति ने दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़ूरी निवासी मानसिंह पुत्र शेर सिंह के अनुसार उसकी पत्नी तारा देवी (35वर्ष) को गांव के ही कृष्णा उर्फ कृष्ण व जय नारायण 1 दिसंबर 2015 को बहाने से सूरत ले गये थे। जहां उन्होंने उसको कोई नशीला पदार्थ खिलाकर मार डाला और उसके पास से दो लाख पैतालीस हजार रुपये हड़प लिये। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना कर रहे हैं।

Leave a Reply