27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकजगदेवपुर में गत् 15 फरवरी को बाइक सवार के साथ हुए सड़क हादसे के मामले में गंभीर रूप से घायल के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
नूरपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के अनुसार उक्त दुर्घटना में लापरवाही से चलाकर लाये जा रहे ट्रक एमपी 04 एचई 3278 के चालक ने उसकी बाइक यूपी 92 टी 0980 में टक्कर मार दी थी। जिससे उनके भाई शिवपाल गंभीर रूप से घायल हो गये थे और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि ट्रक चालक का नाम, पता अभी तक ज्ञात नही हो सका है इसलिए अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Leave a Reply