27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। विधान परिषद के स्थानीय निकाय प्राधिकार क्षेत्र के 3 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी रामगणेश ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाम को बैठक आयोजित कर अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी।
गौरतलब है कि विधान परिषद स्थानीय प्राधिकार के झांसी-जालौन-ललितपुर क्षेत्र के चुनाव में सीधा मुकाबला सपा की उम्मीदवार रमा निरंजन और भाजपा उम्मीदवार उपाध्याय के बीच है। यह सीट पहले बसपा के कब्जे में थी। लेकिन बसपा ने इस बार जोर आजमाइश का इरादा त्याग दिया। निवर्तमान विधान परिषद सदस्य डाॅ संतराम निरंजन इस बार चुनाव मैदान में नही हैं।

Leave a Reply