डीएम ने तुलसीधााम सभागार में किया ऐलान
उरई। जिलाधिकारी श्रीमती संदीप कौर की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार की उपस्थिति में आज तुलसीधाम उत्सव गृह में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के अन्तर्गत उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित लाभार्थी परक एवं जनकल्याणकारी योजनायें जिससे प्रदेश के प्रत्येक शहर से ग्राम तक के पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित कराया गया है कि व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रदेश के जन जन तक जानकारी पहुंचने एवं विगत चार वर्षों में उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश का चहुमुखी विकास गरीब, असहाय, निर्धनतम व्यक्तियों, किसानों, छात्र, नौजवानों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, मजदूरों सहित सभी वर्ग के उत्थान के उद्देश्य से किये गये विकास कार्याें एवं लाभार्थीपरक योजनाओं में लाभान्वित लाभाथियों से रूबरू होकर उनसे प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं से सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लोहिया आवास योजना के 05, समाजवादी पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धा पेंशन एवं अत्याचार से पीड़ित लाभ योजना के 05-05 कुल 20 कुष्ठ रोगियों को विकलांग पेंशन के 10, विधवा पेंशन के 05, साइकिल वितरण 05, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, आम आदमी बीमा योजना,ओलावृष्टि से प्रभावित किसान 05-05 कुल 15, विधुत दुर्घटना योजना के 05, अल्पसंख्यक शादी अनुदान, कब्रिस्तान की बाउण्ड्री बाल, हमारी बेटी उसका कल 05-05 कुल 15 जननी सुरक्षा योजना 05, कामधेनु, मिनी कामधेनु, माइक्रो कामधेनु कुल 15, खाद्य सुरक्षा योजना 05, औद्योगिक मिशन योजना 25, कन्या विद्या धन के 05 लाभार्थियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा अपने अनुभव को सुनाया और उन्हें यह योजना कैसी लगी इस पर भी लाभार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किये और सरकार की इस योजनाओं की प्रदेश वासियों,जनपद वासियों के उत्थान हेतु सर्वोवरि बताया। लाभार्थियों के अलावा जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित हो रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुचाने का वचन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनायें सही और पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के सम्बन्ध में अपनी विचार व्यक्त किये तथा वादा किया कि जनपद वासियों की सुरक्षा हेतु कठोर निर्णय लिए जायेंगे। किन्तु किसी को परेशान नहीं होने दिया जायेगा जिला विकास अधिकारी श्री आर0एस0गौतम ने विकास योजनाओं की जानकारी दी। अपर जिलाधिकरी श्री आनन्द कुमार ने राहत समग्री वितरण की जानकारी दी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी इस कार्यक्रम की रिकार्डिंग ए0पी0एन0 न्यूज चैनल की लखनऊ टीम द्वारा की गई है जो उनके न्यूज चैनल पर प्रसारित होगी।






Leave a Reply