जिला पंचायत के निर्धारित मानकों से ही होगी वसूली
बालू बजरा मौरंग गिट्टी पत्तर बोल्डर आदि के लिए लगे है बैरियर
उरई। तहबाजारी शुल्क वसूली करने के लिए आधा दर्जन से अधिक क्षेत्र निर्धारित किए जा चुके है जिनसे जो मानक वसूली के दिए गए है उसी के अनुसार शुल्क वसूला जा सकता है अगर इसमें किसी भी तरह की कोई भी हीलाहवाली करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आरएस यादव ने बताया कि सभी स्थापित केेंद्रों पर पेयजल प्रकाश एवं गाड़ियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है और जिस ठेकेदार को बालू बजरा मौरम गिट्टी पत्थर बोल्डर आदि के लदान करने वाले वाहनों से तहबाजारी शुल्क वसूली का ठेका दिया गया है उसमें मौखरी के पास, ग्राम कुइया रोड के पास, ग्राम काशीखेरा के पास, ग्राम पिरौना में नहर के पास, ग्राम बंगरा (गोपालपुरा) के पास, ग्राम भीमनगर के पास, ग्राम शंकरपुर के पास, ग्राम दाड़ी के पास, ग्राम नदीगांव के पास, हरशंकरी नहर के पास, कोटरा के पास, कुरकुरु सैदनगर के पास, ग्राम भरसूड़ा के पास, कदौरा हमीरपुर रोड के पास, ग्राम कुकरगांव के पास, ग्राम वर्ध के पास, ग्राम पतरेहटा नदी के पास, ग्राम नावली के पास वसूली स्थल प्रस्तावित किए गए है और इन वसूली केेंद्रों का स्थलीय निरीक्षण अभियंता/अवर अभियंता राजस्व निरीक्षक द्वारा कर लिया गया है जिनमें सारी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि तहबाजारी के जो निर्धारित क्षेत्र है अगर इससे हटकर कोई भी तहबाजारी के लिए अपने बैरियर लगाता है तो उन बैरियरों को अवैध मानते हुए कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पेयजल व्यवस्था के लिए पंचायत ने खरीदे ट्रैक्टर और टैंकर
उरई। पानी के लिए मचा हाहाकार जिसमें धरने और प्रदर्शन भी हो रहे है वहीं जिला पंचायत से एक नई मुहिम प्रारंभ की गई और तीन ट्रैक्टर और आधा दर्जन टैंकर खरीदने की तत्काल घोषणा की गई जिससे क्षेत्रीय लोगों को पानी के लिए समस्या न रहे। उक्त जानकारी से अवगत कराते हुए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि पंचायत में तीन ट्रैक्टर की खरीद कर ली गई है जिससे क्षेत्रीय जनता को किसी हद तक राहत महसूस होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि मेरा यह प्रयास होगा कि जिस क्षेत्र में पानी की कमी है वहां पर पंचायत द्वारा टैंकर भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply