उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला इंदिरा नगर में एक नवयुवती ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी सन्नो (19 वर्ष) पत्नी मुनासिब खां ने अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में जाकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। जब उसके पति ने उसे लगभग एक घंटे बाद अचेत अवस्था में देखा तो वह आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने बड़ी मशक्कत से उसे खतरे से बाहर निकाल लिया।

Leave a Reply