उरई। जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत भिन्न-भिन्न स्थानों पर पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एट थाना के कस्बा में ही रेलवे क्रासिंग के पास से एसआई विनोद कुमार ने महेंद्र पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम अमीटा को कब्जे में लेकर दस लीटर कच्ची देशी अवैध शराब बरामद कर है। वहीं कोटरा थाना प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने ग्राम खदानी के पास से राधाचरण पुत्र गरीबे निवासी ग्राम खदानी के कब्जे से दस लीटर कच्ची देशी अवैध शराब बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा।

Leave a Reply