उरई। जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत भिन्न-भिन्न स्थानों से पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को अड्ढवैध तमंचों सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आटा थाना के ग्राम कुसमरा के नहर पुलिया के पास से एसआई अखिलेश उमरान ने रघुनाथ उर्फ रघु पुत्र शंकर सिंह निवासी ग्राम चमारी को कब्जे में लेकर एक अदद बारह बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस व बारह बोर के अवैध बरामद किए। वहीं गोहन थाना के सरावन मोड़ से एसआई शिवकरन वर्मा ने प्रताप पुत्र कल्लू विश्वकर्मा निवासी ग्राम सरावन को कब्जे में लेकर एक अदद तीन सौ पंद्रह बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस अवैध बरामद कर जेल भेजा।







Leave a Reply