उरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोपालपुरा में एक वृद्ध को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माधौगढ़ थाना के ग्राम गोपालपुरा निवासी संतोष गुप्ता (58 वर्ष) पुत्र जगदीश गुप्ता लगभग एक सप्ताह से अनबने रह रहे थे जिसका कारण उनके परिजनों को बी नहीं पता है। चिंता करने की वजह से ही उन्हें शुक्रवार की दोपहर दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। जब परिजनों ने उनसे बातचीत की तो वह नहीं बोले जिससे परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply