छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट
मामला कोंच कोतवाली के ग्राम तीतरा का
उरई। एक युवती बीती रात घर के समीप बने मंदिर में पूजा कर रही थी तभी गांव का ही दबंग वहां आ गया। उसने उन्हें युवती संग छेड़छाड़ कर दी। जब उसने विरोध किया तो दबंग व उसके पिता ने युवती व उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर दी। जब पीड़िता कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिससे पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंच कोतवाली के ग्राम तीतरा खलीलपुर निवासी श्रीदेवी पत्नी ठाकुर प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि श्रीदेवी बीती रात समय करीब लगभग नौ बजे अपने खेत से लौटी और घर के समीप बने मंदिर में पूजा करने लगी तभी गांव का ही घनश्याम पुत्र राम सिंह शराब के नशे में धुत होकर मंदिर आ गया और जब उसने युवती को अकेला देखा तो बुरी नीयत से हाथ पकड़कर खींचातानी करने लगा। जब पीड़िता ने विरोध किया और चिल्लाई तो शोरगुल की आवाज सुनकर पीड़िता की पुत्री डोली आ गई। वहीं पर घनश्याम का पिता राम सिंह भी आ गया जो कि अपने हाथ में डंडा लिए था। दोनों ने एक राय होकर पीड़िता व उसकी पुत्री के साथ गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। राम सिंह ने मारपीट के दौरान पीड़िता व उसकी पुत्री के सिर में डंडा मार दिया जिससे मां-बेटी दोनों खून से लहूलुहान होकर चिल्लाने लगे। जब ग्रामीणों ने उक्त मां-बेटी की आवाजें सुनी तो कई ग्रामीण एकत्रित होकर मौके पर आ गए तभी दोनों दबंग पिता-पुत्र युवती को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जब ठुकीपिटी पीड़िता अपनी पुत्री को लेकर कोंच कोतवाली पहुंची तो कोंच कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बस उसका प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र में उपचार करा दिया और पीड़िता को कोतवाली से भगा दिया। पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने पीड़िता का शिकायती पत्र पढ़कर कोंच कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनवीर सिंह को निर्देश देकर कहा कि उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करे।

Leave a Reply