उरई। मुहम्मदाबाद गुढा मार्ग की स्थिति यह है कि जिस किसी व्यक्ति ने ऊंच की सवारी न की हो वह ग्राम गुढा मुहम्मदाबाद मार्ग पर दो पहिया व चार पहिया वाहन से आकर कर सकता है। उसे समझ में आ जायेगा कि किस प्रकार ऊंट की सवारी की जाता है। हिचकोले खाते हुए ग्राम गुढा पहुंच जायेगे।
अगर किसी प्रसूता महिला को उरई डिलेवरी के लिए लाते है तो वह रास्ते में ही बच्चा हो जाता है। इतने गड्डे और ब्रेकर लगते है कि बहुत से लोग कमर दर्द से परेशान है। बीरेन्द्र रावत ने बताया कि कि मै प्रेस कार्य हेतु प्रतिदिन बाइक से उरई आता जाता था किन्तु आज हालत यह है कि मै महीनों उरई जाने को तरस जाता हूं क्योंकि बीमार रहने लगा हूं। सैेकड़ों ग्रामीणों को कमर व घुटनो के दर्द की शिकायत हो गई है। इमरजेंसी में 108 नम्बर पर एम्बुलेंस बुलाने के लिए फोन करो तो जबाव आता है आप मुहम्मदाबाद मरीज को ले आओ फिर हम सेवा देगे। कहने को तो मुख्यमंत्री ने 108 नम्बर एम्बुलेंस का जोर शोर से प्रचार किया था। तीन वर्ष से लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी दिखाई नही देते है फर्जी सड़क मरम्मत का कार्य दिखाकर उरई में बैठे अधिशाषी अभियंता औश्र जूनियर इंजीनियर मार्च में बिल बाउचर बनाकर ठेकेदारों से मिलकर धन की निकासी कर लेते है। इस रोड पर सार्वजनिक विभाग व पीडब्लूडी विभाग द्वारा कोई काम नही कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की जबाव मिलता है कि कोई ठेकेदार कार्य करने को तैयार नही है। बीरेन्द्र रावत द्वारा शीघ्र ही मुहम्मदाबाद, बंधौली, गुढा सिमिरिया के ग्रामीणों का हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमंत्री उत्तत प्रदेश शासन को ज्ञापन भेजेगे। सार्वजनिक विभाग से आरटीआई के अधिकार के तहत ग्रामीण जानकारी लेगे। ट्रकों का आवागमन इस समय बंद है फिर भी सार्वजनिक विभाग के अधिकारियों के कान पर जूं नहर रेंग रही कि कार्य करवाए। गुढा, मुहम्मदाबाद मार्ग पर मौरम के कई घाट है जिनसे शासन को प्रति वर्ष करोड़ों का राजस्व मिलता है इस रास्ते पर बंधौली में चार मौरम घाट और एक गुढा व सिमिरिया में तीन चार मौरम घाट स्थित है। लेकिन विभाग द्वारा एक भी पैसा इस मार्ग पर खर्च नही किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि फर्जी सड़क मरम्मत दिखाकर धन की निकासी कर ली जाती है। जिलाधिकारी सार्वजनिक विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दें और उक्त रोड का डामरीकरण नही तो मिट्टी से पट्टी भरवा दी जाए ताकि ग्रामीणों जानों को आवागमन में दिक्कत महसूस न हो सके।

Leave a Reply