महेबा-उरई। कबूतरा डेरे पर दबिश देकर प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने दो लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह को छानी गांव के कबूतरा डेरे पर अवैध शराब बेचें जाने की शिकायत मिली थी। उन्होंने इस पर छानी गांव जाकर अचानक दबिश दी। जिसमें बसंतेलाल पुत्र अशोक निवासी सिरसा थाना जलालपुर जिला हमीरपुर के पास बोतल में भरी दो लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर प्रभारी निरीक्षक ने 60 आबकारी एक्ट में उसका चालान कर दिया।







Leave a Reply