महेबा-उरई। सिरसा कलार थाने के जहटौली गांव में दबंग ने बकरी चराने के मामूली विवाद में एक ग्रामीण को लाठियों से मारकर मरणासन्न कर दिया।
प्राप्त विवरण के अनुसार रोहित पुत्र शिवकुमार हार में बकरी चरा रहा था। इसी दौरान कल्लू भी बकरी लेकर आ गया और रोहित से अपनी बकरी ले जाने को कहने लगा। रोहित ने इसका कारण पूंछा तो गुस्साये कल्लू ने रोहित पर लाठी चला दी जिससे वह मरणासन्न हो गया। बताया जाता है कि कल्लू की दबंगई से गांव वाले पहले से भी त्रस्त हैं। पुलिस को जानकारी दे दी गई है।







Leave a Reply