भदेवरा के मजरा नगेपुर के ग्रामीणों को मिलेगी राहत, डीसी मनरेगा ने मौके पर पहुंचकर परखी निर्माण कार्य की प्रगति
उरई (जालौन)। ग्राम पंचायत भदेवरा के मजरा नगेपुर में ग्रामीणों को श्मशान घाट तक पहुंचने में हो रही परेशानी दूर करने के लिए रास्ते का निर्माण तत्काल शुरू करा दिया गया है। जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर शुरू हुए इस कार्य से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि रास्ते का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय में पूरा हो सके।
यह निर्माण कार्य वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़े। जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण और ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी विकास कार्यों को प्राथमिकता देना प्रशासन की प्रतिबद्धता है।







Leave a Reply