डीवी कॉलेज के सामने प्रदर्शन, निर्वाचन आयोग और न्यायालय जैसी संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा का मुद्दा उठाया
उरई (जालौन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने CJP के विरोध में दयानंद वैदिक महाविद्यालय के सामने प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘लोकतंत्र अपनाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने निर्वाचन आयोग और न्यायालय जैसी संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया।
प्रदर्शन के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करने का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके लिए संवैधानिक मर्यादाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन किया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।
अभाविप कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग और न्यायालय जैसी संस्थाओं पर निराधार सवाल उठाने तथा राजनीतिक स्वार्थ के लिए अराजकता फैलाने की कोशिशों की निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान बनाए रखना जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर अभाविप के प्रांत राज्य विश्वविद्यालय संयोजक चित्रांशु सिंह, विभाग संगठन मंत्री सोमू, जिला संयोजक अमन पांडा, ओम ठाकुर, राम जी अग्रवाल, विशाखा, सूर्यांश गुर्जर, कृष्णा दुबे, शिवानी और राजदीप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Leave a Reply