उरई। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से काटने के लिए चोरी छिपे ले जाये जा रहे गौवंश पकड़े गये। एक मामले में चार लोगों को भीड़ ने दबोचकर पहले पीटते-पीटते उनका भुर्ता बनाया और इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मलहम-पटटी कराकर जेल भिजवाने के लिए सुपुर्द कर दिया।
एक ओर चारा पानी के अभाव में गौवंश की सेवा करना लोगों के लिए कठिन होता जा रहा है। दूसरी ओर किसी गैर धर्म वाले व्यक्ति के दरवाजे पर अगर धोखे से भी गौवंश का शव दिख जाये तो उनकी आस्था ताव खाते देर नही लगती। इस कारण पुलिस गौवंश कटान की किसी भी संभावना को लेकर भारी सतर्कता दिखा रही है। लेकिन इस सबके बावजूद लावारिस गौवंश को कसाई खाने तक पहुंचाने में अच्छी खासी आमदनी होने की वजह से लोग यह करते हुए बाज नही आ रहे।
यह वजह है कि आज कुठौंद थाना अंतर्गत शंकरपुर में गौवंश लादकर जा रहे एक संदिग्ध ट्रक को लोगों के बवाल के कारण पुलिस को रोकना पड़ा। इस बीच ड्राइवर तो भाग निकला लेकिन ट्रक से गौवंश के 7 शव और 27 जीवित बछड़े बाहर निकाले गये। उधर रामपुरा थाना क्षेत्र में कंजौसा पुल होकर गौवंश लादे जा रहे लोडर को ग्रामीणों ने छेंक लिया। उसमें से सारे गौवंश जिंदा निकाल लिये गये। इस दौरान चार लोग ग्रामीणों की पकड़ में आ गये। जिन्हें दबोचकर ग्रामीणों ने तबियत से धुना। जिससे उनका नग-नग कराह उठा बाद में पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार लोगों के नाम अयाना निवासी शंकर लाल, मिश्रीपुर निवासी देवेंद्र, टीहर निवासी नारायण व काड़वां निवासी अयोध्या प्रसाद बताये गये।







Leave a Reply