उरई। कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों में खराब खानपान और अव्यवस्था के चलते प्रशासन के लिए आये दिन सिरदर्द की नौबत बनी रहती है। आज जिला मुख्यालय के नजदीक मड़ोरा गांव में कस्तूरबा की तीन बालिकाएं नाश्ते का बासी पोहा खाकर बीमार पड़ गईं। इनके नाम पूजा (14वर्ष) पुत्री नीरज निवासी कुकरगांव, अंजलि (13वर्ष) पुत्री मंशाराम निवासी अटरिया और आशा (13वर्ष) पुत्री अज्ञात निवासी अटरिया बताये गये हैं। तीनों की बिगड़ी हालत देखकर वार्डन और स्टाॅफ के हाथ-पैर फूल गये। तत्काल अधिकारियों को सूचना दी गयी जिसके बाद उन्होंने पहुंचकर बालिकाओं को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया। उधर वार्डन राजकुमारी वर्मा का कहना है कि पोहा बासी होने की बात काल्पनिक है। बालिकाओं की तबियत गर्मी न झेल पाने की वजह से खराब हुई है।





Leave a Reply