16orai05 16orai04उरई। सिटी सेंटर सभागार में स्वराज ग्रुप आॅफ एजूकेशन का वार्षिकोत्सव मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण के साथ सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना के मुख्यातिथ्य में धूमधाम से मनाया गया।
सरस्वती वंदना के बाद जब किडस पैराडाइज के नन्हें-मुन्नों ने करतब दिखाने शुरू किये तो उनके कौशल पर उपस्थित भद्रजन रीझे बिना नही रहे। उन्होंने स्वतः स्फूर्त तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उभरते हुए भविष्य की नई पौध को नवाजा। रंगारंग कार्यक्रमों में भी बच्चों ने होनहार बिरवान के रूप में शाबाशी पाने में कोई कसर नही छोड़ी। मुख्य अतिथि पीके सक्सेना, विशिष्ट अतिथि सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना व महिला थाना प्रभारी नीलेश ने अपने-अपने संबोधन में बच्चों को भरपूर आशीर्वाद दिया। आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्रबंधक डाॅ गिरीश श्रीवास्तव ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आदि श्रीवास्तव किडस पैराडाइज की प्रधानाचार्य आभा दीक्षित, कल्पना, रूपाली, प्रियंका, सरिता, कंचन, मीना, शैलेंद्र, अनिल, अनीता, रिंकी, आकांक्षा, सोनिया आदि ने कार्यक्रम की व्यवस्था में हाथ बटाया। संचालन अजमल बेग ने किया।

Leave a Reply