0 डीडीओ को भेजी विस्तृत आख्या
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जिलाधिकारी संदीप कौर के निर्देश पर गांवों के तालाबों, हैंडपंपों की स्थिति के साथ ही मनरेगा योजना अंतर्गत गांवों के मजदूरों को काम मिल रहा है कि नहीं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को एक न्याय पंचायत की ग्राम पंचायतों में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर जिला विकास अधिकारी को आख्या देनी थी।
इसी क्रम में आज जिला कार्यक्रम अधिकारी हृदय नारायण राम ने ग्राम उकासा, संदी, अकोढ़ी, बारा, भदरेखी, आटा व चमारी आदि गांवों का निरीक्षण करते हुये वहां के तालाबों, हैंडपंपांे की हकीकत देखी। निजी बातचीत के दौरान डीपीओ ने बताया कि ग्राम उकासा का तालाब खाली है गांव में 30 हैंडपंप लगे हैं जिसमें 20 पानी दे रहे है जबकि कुछ स्थायी रूप से व कुछ अस्थाई रूप से खराब हैं। ग्राम संदी पहुंचने पर उन्हें पता चला कि गांव में छोटे-बड़े मिलाकर 23 तालाब हैं लेकिन केवल एक तालाब में पानी है बकाया सभी सूखे हैं। गांव में 45 हैंडपंपों में से 36 चालू हालत है जबकि 9 का रीबोर होना है बकाया अस्थायी रूप से खराब हैं। ग्राम पंचायत अकोढ़ी के तालाब सूखे मिले तो गांव में 70 हैंडपंपों में से 58 चालू बताये गये शेष खराब है। ग्राम भदरेखी के निरीक्षण में गांव का तालाब खाली मिला गांव में 63 हैंडपंपों में 41 चालू मिले जबकि 22 खराब बताये गये। ग्राम पंचायत आटा के निरीक्षण में तालाब को खाली मिला गांव में लगे 54 हैंडपंपों में 31 उपयोगी बताये गये जबकि 6 स्थायी रूप से बकाया अस्थायी रूप से खराब है। इसी प्रकार ग्राम चमारी के निरीक्षण में तालाब खाली मिला गांव में लगे 59 हैंडपंपों में से 46 सही व 13 खराब बताये गये। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि ग्राम संदी में बड़े तालाब की खुदाई अंतिम चरण में चल रही है जिसमें कुछ दिनों बाद पानी भरवाया जायेगा।

Leave a Reply