0 24 से चलेगा समूचे जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान
20May2016-1उरई। जिलाधिकारी संदीप कौर ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक में 24 मई से जनपद में चलने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान के बारे में दिशा निर्देश देते हुये स्पष्ट किया कि जिन स्थानों से एक बार अतिक्रमण हटाने के बाद यदि कोई व्यक्ति पुनः अतिक्रमण करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाये।
गौरतलब हो कि विगत दिवस बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में 24 मई से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत करें। इसीक्रम में आज जिलाधिकारी संदीप कौर ने नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ अवैध अतिक्रमण हटाये जाने के लिये चलने वाले अभियान के बारे में कई बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुये उन्हें निर्देशित किया कि 24 मई से चलने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान में किसी भी व्यक्ति के प्रति भेदभाव कदापि न बरता जाये जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाये वहां निष्पक्षता बरती जाये साथ ही ऐसे स्थानों का समय-समय पर निरीक्षण करते रहें जहां से अतिक्रमण हटाया गया ताकि कुछ दिनों बाद फिर से उसी स्थान पर कोई व्यक्ति अतिक्रमण न करने पाये।

Leave a Reply