0 प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा
20May2016-2उरई। शुक्रवार को राष्ट्रीय दलित शोषित (अति पिछड़ा वर्ग) बेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते हुये भागीदारी अभियान सामाजिक न्याय पार्ट-2 के क्रम में प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपते हुये प्रदेश के शिल्पकार, तुरैहा, धनगर समाज को न्याय दिलाने व कुम्हार, कश्यप, केवट आदि सत्रह अति पिछिड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कर उन्हें 15 प्रतिशत सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की मांग की।
राष्ट्रीय दलित शोषित अति पिछड़ा वर्ग बेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष केदारनाथ सिंह, बेबी राजा रेडियो सिंगर छतरपुर, कन्हैयालाल प्रजापति, मोतीलाल प्रजापति, राजेंद्र फौजी, जमुनादास प्रजापति, भगवान दास प्रजापति, सुनील प्रजापति, दुष्यंत पटेल, गोपीचरण, रामकुमार, माताप्रसाद, सुबोध व हेमंत कुमार आदि का कहना था कि प्रदेश में अघोषित रूप से शिल्पकार, तुरैया, धनगर आदि जातियों के जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किये जा रहे हैं जिससे उक्त जातियों को अनुसूचित जाति के संवैधानिक अधिकारों का लाभ नहीं लि पा रहा है। इससे सीधी-सीधे संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन हो रहा हे। इस संबंध में प्रशासन पिछले छह दशक से इन जातियों को पूरी तरह से विकास के अवसरों से बंचित करने में लिप्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वर्ग समाज के आखिरी पायदान पर खड़े होने के कारण अपने अधिकारों के लिये कोई हिंसक आंदोलन भी नहीं कर पा रहा है। ऐसे समुदायों को 66 वर्षों से यह स्थिति लगातार बनी हुयी है अतः उक्त जातियों को जाति प्रमाण पत्र जारी कराये जाने की प्रभावी कार्यवाही अमल में लायी जाये। इसी प्रकार से पिछले डेढ़ दशक से कुम्हार, कश्यप, केवट आदि जातियां जो दलितों से भी बदतर स्थिति में है उन्हें अनुसूचित जाति में शामिल कर उन्हें सरकारी नौकरियों में 15 प्रतिशत आरक्षण दिलाया जाये।

Leave a Reply