उरई। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव व जनसमस्या समाधान कैंप के संयोजक धीरेंद्र अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश की समाजवादी सरकारी एवं व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उसका लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में उरई नगर के प्रत्येक बार्डों में जन समस्या समाधान कैंपों का आयोजन किया जयोगा जिसमें लोगों की मूलभूत समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 22 मई को प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे तक तुलसी नगर के प्राथमिक विद्यालय में कैंप लगाया जायेगा जिसमें सभी बार्ड नंबर 15 के लोगों की समस्याओं से संबंधित शिकायती पत्रों को सुनकर उनका समाधान संबंधित विभागीय अधिकारियों से कराया जायेगा। जिला सचिव धीरेंद्र अग्रवाल ने यह भी बताया कि जन समस्याओं के समाधान कैंप आयोजक वीरेंद्र सिंह यादव पूर्व जिला महासचिव, केके प्रजापति पूर्व जिला कोषाध्यक्ष, सुनील शिवहरे सहित अनेकों पार्टी नेता उपस्थित रहेंगे।







Leave a Reply