cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। सरकार की योजनाओं का लाभ उपभोक्ताओं को लेना चाहिये बैंक उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिये ही खेली गई है। उक्त बात कहीं इलाहाबाद बैंक की उपशाखा के शाखा प्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने। उन्होंने पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता करते हुये कहा उपभोक्ताओं को जन माध्यम योजना के तहत निःशुलक खाते खुलवाकर लाभ अर्जित करना चाहिये। अटल पेंशन योजना सुरक्षा बीमा योजना जीवन ज्योति बीमा योजना आदि तमाम लाभकारी योजनायें बैंको में चलायी जा रही है आम नागरिक को बैंक में पहुॅचकर जानकारी लेना चाहिये। और उसका फायदा उठाना चाहिये। श्री सिंह ने कहा उपभोक्ताओं को अपने खाते में आधार कार्ड अपने खाते में लिंक आवश्यक रुप से करा लेना चाहिये। और उसका फायदा उठाना चाहिये सारी सुविधायें प्राप्त हो सके। स्टेट बैंक के पास तुलसीदास मार्ग पर खोली गई नई उपशाखा में ग्राहको को सम्पूर्ण सुविधायें प्रदान कर इलाहाबाद बैंक काफी लोक प्रिय बनती जा रही है।

Leave a Reply