0 पुलिस ढूंढने का नहीं कर रही प्रयास
0 पीड़ित ने एसपी को सौंपा शिकायती पत्र
उरई। गात पांच दिन पूर्व एक मासूम लड़की घर से गायब हो गई थी। मासूम के पिता ने कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया। मासूम के पिता को दो युवकों पर शक है। पुलिस न तो उन्हें हिरासत में ले रही है न ही मासूम को ढूंढने का प्रयास कर रही है। पीड़ित पिता ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के मोहल्ला पटेल नगर निवासी अनिल ठाकुर पुत्र एन. बहादुर ने पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि गत 15 मई 2016 को उसकी पुत्री घर से गायब हो गई थी। पीड़ित पिता ने कोतवाली जाकर तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 501/16 में धारा 363 व 366 के तहत दर्ज कर लिया। पीड़ित को मोहल्ले के ही अंकित राजपूत व अंकित यादव पर शक है कि उक्त दोनों ही युवकों ने उसकी पुत्री का अपहरण किया है। पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को बता भी दिया लेकिन पुलिस न तो उन दोनों को हिरासत ले रही न ही पुत्री को ढूंढने का प्रयास कर रही है। पीड़ित पिता जब कोतवाली जाता है तो कोतवाली पुलिस उसे डांट-फटकार कर भगा देती है। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से उक्त दोनों युवकों की गिरफ्तारी व पुत्री बरामद की मांग की। पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने शिकायती पत्र शहर कोतवाल आलोक सक्सेना को निर्देश दिए कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द मासूम लड़की बरामद करने की बात कही और अपहरण कर्ताओं की गिरफ्तारी हो जानी चाहिए।







Leave a Reply