cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। नवयुवती अपने घर में खाना पका रही थी तभी वह आग से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कदौरा थाना के ग्राम इस्लामाबाद निवासी विनीता (23 वर्ष) पत्नी अनिल शुक्रवार की सुबह अपनी रसोई घर में गैस से खाना बना रही थी तभी अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई जिससे वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जब परिजनों ने उसकी आवाज सुनी तो वह पहुंचे जहां वह जल रही थी। परिजनों ने बड़ी मशक्कत कर आग को काबू में किया लेकिन तब तक वह आग से गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन उसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र कस्बा कदौरा ले गए जहां डाक्टरों ने उसकी बिगड़ती हालत को देख जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उपचार जारी है।

Leave a Reply